गुजरात ने जमाई जीत की हैट्रिक ,कोलकाता को 7 विकेट से हराया

Voice of news 24

29 Apr 2023 23:16PM

कोलकाता

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाए। 180 रनों का टारगेट गुजरात ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की ओर से कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई, जबकि गुजरात ने दो अर्धशतकीय साझेदारियां हुई। कोलकाता की ओर से अकेले रहमनुल्लाह गुरबाज 81 रन बनाए। शेष बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। हां, आंद्रे रसेल ने जरूर 19 बॉल पर 34 रन की पारी खेली।गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके। जोशुआ लिटिल और नूर अहमद को दो-दो विकेट मिले।180 रन का टारगेट चेज करने उतरे गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने 49 और विजय शंकर ने 51 रन बनाए। डेविड मिलर ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 26 रन की पारी खेली। हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने एक-एक लिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.