Voice of news 24
29 Apr2023 23:03PM
महराजगंज
नगर निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील के लिए सीएम योगी आज महराजगंज पहुंचे। यहां के धनेवा धनेई नगर पालिका स्थित नवीन मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा, कांग्रेस, बसपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि पहले की सरकारों में तुष्टिकरण का काम होता था, आज बीजेपी की सरकार सशक्तिकरण पर ध्यान दे रही है। सीएम योगी ने जल्द ही महराजगंज को मेडिकल कॉलेज की सुविधा देने की बात कही है।
पहले व्यापारी झुक कर चलते थे। गुड़े माफिया सीना तान कर चलते थे। अब उल्टा हो गया है। व्यापारी सीना तान कर चलते हैं। गुड़े माफिया के गले में पट्टा पड़ गया है। वह झुक कर चलते हैं। नगरों को सुरक्षित बनाया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
ह शनिवार को शहर के निर्माणाधीन मंडी परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी का नौजवान गर्व के साथ के कह सकता है कि मैं यूपी के महराजगंज का हूं। पहले युवाओं को पहचान छिपानी पड़ती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ रहा है। लोग आशा भरी निगहों भारत की ओर से देख रहे हैं
सीएम ने कहा कि दिल्ली का पैसा जमीन पर दिखे सके, इसके लिए डबल इंजन की सरकार में पैसा दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ देने में किसी की जाति नहीं देखी गई। भेदभाव किसी के साथ नहीं किया गया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में चौक बाजार तक हाथी से जाना पड़ता था, अब 10 महराजगंज से चौक जाने में 10 मिनट लगता है।























