Voice of news 24

29 Apr 2023 11:55AM
अगरतला
वर्ष 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किए गए लोक सेवा अधिकारी हिमांग्शु मोहन चौधरी का अगरतला के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह 83 साल के थे।चौधरी को मार्च 1971 में पाकिस्तानी सेना द्वारा पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में क्रूर कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद क्षेत्र छोड़कर भारत आए लाखों शरणार्थियों के लिए भोजन और आश्रय की व्यवस्था की निगरानी करने के लिए जाना जाता था।
जबकि बांग्लादेश सरकार ने मुक्ति संग्राम में उनके योगदान को मान्यता देते हुए 2013 में उन्हें ‘फ्रेंड ऑफ बांग्लादेश’ पदक से अलंकृत किया था।













