कंपोजिट विद्यालय इलाहाबाद बृजमनगंज (महराजगंज )के मेधावियों ने सरकारी छात्रवृत्ति परीक्षा में लहराया अपना परचम

Voice of news 24

26 Apr 2023 09:54PM

 

बृजमनगंज (महराजगंज )

शासन द्वारा गत शैक्षिक सत्र में आयोजित राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कम्पोजिट विद्यालय इलाहाबास,क्षेत्र – बृजमनगंज, जनपद  महराजगंज के तीन होनहार बच्चों अभिलाषा निषाद, मधुसूदन निषाद एवम आकाश निषाद ने जनपद में 20वीं,21वीं और 22वीं रैंक हासिल कर विद्यालय सहित क्षेत्र जा नाम रोशन किया है।

इन बच्चों को अब कक्षा 9 से 12 तक कि पढ़ाई के लिए 1000 रुपये प्रति माह की दर से 4 वर्षों में कुल 48000(अड़तालीस हजार रुपये) छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त होगा।

आज दिनाँक 25 अप्रैल 2023 को विद्यालय परिवार द्वारा सफल बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ विद्यालय में बुलाकर कर सम्मानित किया गया।

बच्चों की इस सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री इन्द्रजीत कुमार ओझा जी,ब्लाक मन्त्री श्री सच्चिदानंद मिश्र जी,ए0आर0पी0 श्री अजय त्रिपाठी, श्री चन्द्रप्रकाश मिश्र जी,शिक्षक संकुल श्री उपेन्द्र सिंह जी,श्री राजेश कुमार सहित तमाम लोगों ने विद्यालय परिवार सहित सभी चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामना दिया।

इस मौके पर अन्य सभी विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
श्री धनुषधारी चौधरी( प्रभारी प्रधानाध्यापक CS)

चन्दन द्विवेदी(प्रधानाध्यापक PS)
अन्य अध्यापक
जितेन्द्र कुमार
अजीत कुमार
अमित गुप्ता
देवेन्द्र प्रताप सिंह
उदित नरायन

पुष्पा श्रीवास्तव।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.