मुर्मू, मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Voice of news 24

26 Apr 2023 09:48PM

नयी दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश तथा पंजाब के विकास के लिए उनके अपार योगदान को याद किया।

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल का मंगलवार को चंडीगढ़ के पास मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें नौ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 95 वर्ष के थे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]