Voice of news 24

26 Apr 2023 09:41AM
अभिनव मनोहर और डेविड मिलर के बीच 35 गेंद में 71 रन की साझेदारी के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद नूर अहमद और राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 55 रन से शिकस्त दी।.

मैन ऑफ द मैच मनोहर ने 21 गेंद में 42 रन की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि मिलर ने 22 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 46 रन बनाये। आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में तीन छक्के की मदद से नाबाद 20 रन का योगदान दिया। गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 34 गेंद में 56 रन की पारी खेली।.













