दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

Voice of news 24

25Apr2023 08:12AM

 

अक्षर पटेल (34 रन और दो विकेट) के हरफमौला खेल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।.

दिल्ली के लिए अक्षर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप यादव ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी। टीम के लिए एनरिच नोर्किया (चार ओवर में 33 रन) ने दो और इशांत शर्मा (तीन ओवर में 18 रन) एक विकेट लिया।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.