शान्तिपूर्ण माहौल में ईद मनाए जाने को लेकर डीएम व एसपी ने पीस कमेटी की बैठक ली

Voice of news 24

21Apr2023 23:30PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में शान्तिपूर्ण माहौल में ईद मनाए जाने को लेकर डीएम व एसपी ने पीस कमेटी की बैठक ली। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।एसपी ने कहा कि ईद को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के दूर-दराज से आए संभ्रात नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आपस में प्रेम भाव से ईद मनाएं।

एसपी ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम, सीओ, थाना इंचार्ज, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.