Voice of news 24
21Apr2023 16:35PM
बृजमनगंज
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने अपने चुनावी प्रचार में जी जान से जुट गए हैं, सभी उम्मीदवार अपनी अपनी वादाओ और प्राथमिकताओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।पहली बार होने जा रहे नगर पंचायत बृजमनगंज चुनाव में हमारी न्यूज टीम ने चेयरमैन प्रत्याशी विंदू यादव से बात किया तथा इनके द्वारा बताया गया कि हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं

और सभी आम जनता के घर जाकर यह भरोसा दिला रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि गरीबों की हर प्रकार से सेवा करुंगी, जरूरतमंदों को पेंशन,आवास, सड़क, पानी और बिजली तथा सभी सरकारी योजनाओं को हर गरीब, शोषित और बंचितो तक पहुंचायेंगे,और बहुत कुछ नया करने की दिशा में बृजमनगंज को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहेगा।























