Voice of news 24

21Apr2023 08:22AM
महराजगंज
जिले के दस निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न जारी होगा। जिले की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों मेंं चार मई को मतदान होना है।पार्टी की ओर से अधिकृत किए गए प्रत्याशियों को जहां पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने का अवसर मिलेगा , ऐसे में प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कराई जानी है। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मान्यता प्राप्त दलों प्रत्याशियों के लिए कुल 18 चुनाव चिह्न का निर्धारण किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों को शुक्रवार को प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।













