डुप्लेसी और कोहली के अर्धशतक, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराया

Voice of news 24

20Apr2023 23:04PM

फाफ डुप्लेसी और उनकी जगह कप्तान की भूमिका निभा रहे विराट कोहली के अर्धशतक के बाद मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया।.

डुप्लेसी (56 गेंद में 84 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और कोहली (47 गेंद में 59 रन, पांच चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 137 रन की साझेदारी से आरसीबी ने चार विकेट पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिराज (21 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने भी 39 रन पर दो विकेट चटकाए।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.