इटवा में भाजपा व निषाद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन,मुख्यअतिथि सांसद जगदम्बिका पाल रहे

Voice of  news 24

16Apr 2023 23:16PM

सिद्धार्थनगर

भनवापुर ब्लाक के सोहना में रविवार को भारतीय जनता पार्टी व निषाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्धता जताई गई। मुख्यअतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पहले निषाद समाज के लोग समस्याओं को लेकर संघर्ष करते थे, मगर सरकार में इनका प्रतिनिधित्व है।

बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार निषाद समाज और मछुआरों की स्थिति मजबूत करने के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है, इसमें 40 फीसद की सब्सिडी दी जा रही है। जैसे किसानों को ऋण देने के लिए सरकार केसीसी की सुविधा दे रखी है, उसी लिए मछुआरा समाज को भी केसीसी की सुविधा प्रदान की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.