कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक किए गए अतीक और अशरफ के शव,दोनों नाबालिग बेटों ने कब्र पर डाली मिट्टी, अशरफ की बेटियां और पत्नी भी रही मौजूद

Voice of news 24

16Apr 2023 21:51PM

प्रयागराज

प्रयागराज  में शनिवार शाम तीन हमलावरों की ताबड़तोड़ गोलियों का शिकार हुए माफिया-राजनेता पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों को रविवार रात यहां के कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।.अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव शाम करीब साढ़े छह बजे कब्रिस्तान लाए गए। उन्होंने बताया कि रीति रिवाजों के बाद दोनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।.माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को रविवार रात 8.25 बजे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों के शवों को अगल-बगल दफनाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान अशरफ की दो बेटियां, पत्नी जैनब कब्रिस्तान में मौजूद रहीं। अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को बाल सुधार गृह से शव वाहन से कब्रिस्तान लाया गया। दोनों ने कब्र पर मिट्टी डाली।

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जा रही थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक और अशरफ से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन हमलावर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी, फिर अशरफ पर फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.