Voice of news 24
15Apr2023 18:06
समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए छह नगर निगमों के महापौर (मेयर) प्रत्याशियों की सूची जारी की।निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. 11 मई से शुरू होने वाले चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का एलान करना भी शुरु कर दिया है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शनिवार को यूपी निकाय चुनाव के लिए 6 सीट पर अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से यह सूची जारी की गयी है।
बरेली से संजीव सक्सेना को बनाया महापौर का प्रत्याशी
मथुरा से तुलसीराम शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया
वाराणसी से ओपी सिंह को बनाया प्रत्याशी
आगरा से ललिता जाटव को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया
अलीगढ़ से जमीर उल्लाह खान पूर्व विधायक को दिया महापौर का टिकट
गाजियाबाद से नीलम गर्ग को प्रत्याशी बनाया



















