बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र एवं मिशन शक्ति टीम लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित और आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र एवं मिशन शक्ति टीम लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना गुलावठी स्थित मिशन शक्ति टीम के समक्ष पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया गया था।
मिशन शक्ति टीम और महिला सेल के कांउसलरों द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को बहुत ही संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुना गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद स्थापित कराकर सुलह-समझौता कराया गया।
काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम स्वरूप 8 दंपतियों ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ हंसी-खुशी जीवन बिताने की सहमति जताई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को यह विश्वास दिलाया कि वे बीती बातों को पीछे छोड़कर अपने नवजीवन की एक नई शुरुआत करेंगे।
प्रभारी महिला सेल और काउंसलरों ने सभी दंपतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें समझाइश दी कि वे आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य के साथ अपना जीवन यापन करें। पुलिस के इस प्रयास से कई उजड़ते परिवार फिर से बस गए हैं, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
कोयंबटूर में फिल्मी अंदाज में तस्करों पर एक्शन: कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा जांबाज पुलिसकर्मी, 300 किलो प्रतिबंधित गुटखा बरामद pic.twitter.com/YYIIDv1TcA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












