Voice of news 24
12Apr2023 22:37PM
सिद्धार्थनगर
सर्राफा व्यापारी से हुई 12 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन गिरिफ्तार एसओजी, सर्विलांस और सदर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर समान बरामद किया है।पुलिस ने लगभग 12 लाख रुपए के आभूषण, दो मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।तीनों अभियुक्त जिले के तेतरी बाजार के रामनगर के निवासी है हम तीनों पिछले तीन चार महीने से रेकी कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे।

10 अप्रैल को हम तीनों गोरखपुर गए जहां से काला मास्क, चाकू और ग्लब्स आदि खरीदकर लाए। जिनका उपयोग करते हुए दस ग्यारह अप्रैल की रात में हनी को चाकू से घायल कर लूट की घटना की।
इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसपी द्वारा 25000 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया व अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन द्वारा 75,000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया।



















