चुनावी सफ़र का आगाज होते ही सजने लगी प्रतिनधियों की हर गलियों में चौपाल, जनता को गिना रहे सरकारी कामों के गिनती।

Voice of news 24

12Apr2023 13:40PM

बृजमनगंज (महराजगंज):

महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायतों सौरहा,महुलानी,नयनसर,बभनी,मैनहवा, तथा राजपुर व अन्य ग्राम पंचायतों में आज विशाल जन चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें विशेष तौर पर जिले के भाजपा सीट के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौजूद थे

।इस आयोजन में भारी संख्या में पुरुष व महिलाओं ने चौपाल में शिरकत किया।सभा को संबोधित करते हुए वित्त राज्य मंत्री तथा पूर्व विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं व नीतियों को एक एक करके बताते हुए आम जनमानस को जागरूक किया तथा जो भी विकास से संबंधित समस्याएं शेष रह गई है उसे भी प्राथमिकता के साथ शीघ्र ही पूरी की जायेंगी।ऐसे जनता के दबी जुबान कयास लगाए जा रहे हैं कि, चुनावी पढ़ाई शुरू होने से पहले ही नेताओं ने जनता को सरकारी गिनती सुनाना शुरू कर दिया है।इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक सौरहा के प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता तथा महुलानी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी कुसुम प्रजापति राम सिला चौहान तथा शैलेश सिंह थे। इसके अलावा भी हरिश्चंद्र सोनकर, उदयराज यादव, अनिरुद्ध तिवारी, राकेश जायसवाल, रविन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव विवेक चौहान चंदू सिंह राजू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.