Voice of news 24
11Apr2023 23:34PM
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में पहली जीत हासिल की है। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 41 और ईशान किशन ने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।

दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। ।























