सिद्धार्थनगर पहुंचे नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा,भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीबों, शोषितों और वंचितों की सरकार

Voice of news 24

11Apr2023 23:26PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी तट स्थिति श्री मंगल भवन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महात्मा ज्योतिबाफूले की जयंती के अवसर पर गोष्ठी एवं पुष्प अर्पण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फूले, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गान से हुई।

मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीबों, शोषितों और वंचितों की सरकार है।मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया की जनता ने डबल इंजन की सरकार का विकास व कार्य देखा हैं इसलिए आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास का एक नया इतिहास बनाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.