Voice of news 24
11Apr2023 22:25PM
महराजगंज
महराजगंज मे कोतवाली थाना क्षेत्र के चिउरहा नहर के पास मंगलवार की सुबह एक दस वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया । सूचना पर मौके पर सीओ कोतवाल मचफोर्स पहुंच और शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई मे जुट गए हैं।

उन्होंने बताया कि शयद बच्चे की मौत कुत्ते के काटने से हुई है क्योंकि शरीर पर नोंचने के निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत का कारण क्या है जानकारी के अनुसार राकेश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा आदर्श मानसिक रुप से कुछ कमजोर था। अक्सर घर से इधर उधर चला जाता था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल ।























