लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराया,पूरन ने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया

Voice of mews 24

10Apr2023 23:55PM

लखनऊ ने आरसीबी को एक विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और मैच जीत लिया।213 रन का टारगेट चेज करने उतरी लखनऊ की ओर से विकेटकीपर निकलोस पूरन ने 15 बॉल में सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी जमाई। उनसे पहले मार्कस स्टोइनिस ने 30 बॉल में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली।