Voice of news 24
10Apr2023 14:33Pm
लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को यहां जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी।.
दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत जहां हार की हैट्रिक के साथ की है तो वहीं मुंबई इंडियन्स को भी शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा।























