कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया,रिंकू के 5 छक्कों से जीता कोलकाता

Voice of news 24

10Apr2023 08:23PM

 

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। गुजरात के लिए विजय शंकर ने नाबाद 63, साई सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली। वहीं, कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने तीन और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया। इसके जवाब में कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 207 रन बनाए और मैच जीत लिया। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 83, नीतीश राणा ने 45 और रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने तीन और अल्जारी जोशेप ने दो विकेट लिए। जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिले।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.