Voice of news 24
05Apr2023 15:14PM
गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार हरा दिया है। उसने पिछले सीजन में मिली जीत को आज आगे बढ़ाया। गुजरात ने मंगलवार (चार अप्रैल) को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। पिछली बार 2022 में उसने पुणे में दिल्ली को 14 रन से हराया था। अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।























