Voice of news 24
02Apr2023 00:08AM
हैदराबाद के मैदान पर राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। 204 रन के टारगेट को चेज करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में अब्दुल समद ने आखिरी ओवर में 23 रन बनाते हुए जीत के अंतर को कम किया। उन्होंने नवदीप सैनी की बॉल पर दो चौके और दो छक्के जमाए।























