रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा,सजाई सजीव झांकियां

Voice of news 24

31Mar2023 22:40PM

 

धानी

रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को धानी बाजार के काली माता मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। धानी बाजार के काली माता मंदिर शोभायात्रा मे सैकड़ो युवा जय श्रीराम के नारे लगाते कस्बा होते हुए काक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। झांकी बाजा व तमाम साज बाज के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी । इस दौरान युवा उत्साहित होकर भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम का नार लगा रहे थे। इस दौरान क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धानी चौकी प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व मे पुलिस कर्मी शोभायात्रा के साथ चल रहे थे lइस शोभायात्रा मे ग्राम प्रधान संजय साहनी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा , परमात्मा अग्रहरि,अर्जुन अग्रहरि , गौतम श्रीवास्तव , अनूप अग्रहरी , सनी ,शनि देव, हरिओम अग्रहरी ,राजू, बिट्टू ,अर्पित, रितेश ,मोहन, सागर, आदि लोग मौजूद रहे

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.