Voice of news 24
23Mar2023 15:33PM
भारत के स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने यहां महिला और पुरुष एकल में अपने-अपने मैच जीतकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।.

विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने पुरुष एकल के पहले दौर में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट चीन के शि यू क्यूई से दूसरा गेम गंवाने के बावजूद 21-17 19-21 21-17 से जीत दर्ज की।.























