ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया,सीरीज 2-1 से अपने नाम की

Voice of news 24

22Mar2023 22:32PM

 

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 21 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। भारतीय टीम चार साल बाद अपने घर में कोई वनडे सीरीज हारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और विराट कोहली के अर्धशतक के चलते मैच जीतने के करीब पहुंचा था, लेकिन अंत में भारत ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 248 रन पर सिमट गई।

इस सीरीज का पहला मैच भारत ने मुंबई में पांच विकेट से जीता था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज भी जीत ली।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.