मुंबई इंडियन्स पर प्रभावशाली जीत से दिल्ली कैपिटल्स तालिका में शीर्ष पर

Voice of news 24

20Mar2023 22:42PM

 

विमेंस प्रीमियर लीग में सोमवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। दिल्ली ने 9 ही ओवर में इसे हासिल कर लिया।

दिल्ली से शेफाली वर्मा ने 33 रन बनाए। मेग लेनिंग 32 और एलिस कैप्सी 38 रन के स्कोर पर नाबाद रहीं। मुंबई से हेली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

तेज गेंदबाज मरीजान काप ( चार ओवर में 13 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद एलिस कैप्सी, शेफाली वर्मा और कप्तान मैग लानिंग की आतिशी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट से शिकस्त दी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.