बाणगंगा नदी मे होली के दिन नहाते समय डूबने से तीन दोस्तों की मौत, 23 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने 3 शव बरामद किए

Voice of news 24

09Mar 2023 22:17PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर की बाणगंगा नदी में नहाते समय होली के दिन तीन युवक डूब गए थे बुधवार को होली खेलने के बाद बाणगंगा बैराज के अपर साइड की ओर नौ युवक पहुंचे थे। उनमे से अजीत सिंह (18), विक्की सिंह (19), उज्जवल निवासी भीमापार थाना सिद्धार्थनगर लगभग ढाई बजे नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गए थें डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनंद एएसपी सिद्धार्थ, एडीएम प्रदीप कुमार, सीओ जय राम, तहसीलदार राजेश कुमार भी पहुंच गए। कुछ देर बाद सांसद जगदंबिका पाल भी पहुंच गए। डीएम, एसपी, सांसद रात 11बजे तक मौके पर मौजूद रहकर सर्च ऑपरेशन के बाद भी शव नहीं मिला, तो गुरुवार सुबह फिर कोशिश शुरू हुई। अपराह्न दो बजे के आसपास एक एक कर तीनों शव बरामद कर लिए गए। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]