Voice of news 24
22 Feb 2023 17:43PM
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार CHC अस्पताल के डॉक्टर ने लिखी पर्ची की दवा,मरीज को बाहर दवा लेने का दिखा दिया रास्ता,
दवा के काउंटर पर बैठा मनबढ़ फार्मासिस्ट बागेश्वर बाबा की कथा सुनने में मदमस्त,बिना पर्ची देखे बोल दिया दवा बाहर मिलेगी
सिद्धार्थनगर,जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जबरदस्त अंधेरगर्दी मची हुई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार और कई जगहों पर हाथी के दाँत की तरह लिख दिया गया है कि,”इस चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा रोगी को ब्रांडेड महंगी दवाएं लिखे जाने पर रोगी/तीमारदार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से संपर्क करें,”लेकिन इसकी क्या वास्तिवकता और जमीनी हकीकत है जरा आप भी जान लीजिए,कि वहाँ जो शिकायत का सम्पर्क सूत्र में दो CUG नम्बर लिखा गया है वह नम्बर सिद्धार्थनगर में तैनात किसी भी चिकित्सा से जुड़े अधिकारी का हैं ही नही,इसका मतलब बस लोगों और तीमारदारों को गुमराह करने को कोटापूर्ती हेतु लिख दिया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल पर अगर आप अपनी बीमारी संबंधित इलाज के लिए जाते हैं तो अब जेब गर्म करके जाइये,नही तो आपको वहाँ से पैसे के अभाव में दवा नही मिल सकेगी और खाली हाथ घर वापस लौट आना पड़ेगा।यह बात थोड़ा आपके जहन में अजीब सी लगी होगी लेकिन आज की हकीकत से जब आपको रूबरू कराएंगे तो आप भी दाँतो तले अंगुली दबा लेंगे।यह मामला है सिद्धार्थनगर जनपद के उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जहाँ एक गरीब व्यक्ति अपनी बीमारी का इलाज कराने आया था इलाज तो करवा लिया लेकिन जब डॉक्टर साहब ने उसकी दवा लिखी तो वह अस्पताल के निजी काउंटर पर गया तो उसे डॉक्टर साहब की लिखी दवाइयां नही मिली और उसे दवाइयों के लिए बाहर भेज दिया गया, विडीयो में आप देखिए उक्त अस्पताल के फार्मासिस्ट बाबा बागेश्वर धाम की कथा सुनने में लीन है उन्हें मरीज के दवा की बात सुनने का वक्त नही बिना पर्ची देखे ही कह दिया दवा यहाँ नही है बाहर ले लो। निकल आया जहाँ उसने अपनी आपबीती कैमरे के सामने हमारे निजसंवाददाता को सुनाई।उक्त मामले में अब मरीज और तीमारदार किससे शिकायत करें, जब नम्बर किसी और का और नाम किसी और का हो।


















