गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा ,रुद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Voice of news 24

13Feb2023 21:36PM

धानी बाजार

धानी बाजार स्थित कांक्षेश्चर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ आज हुआ। गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते दिखाई दिए जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया ।यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा धानी बाजार के मुख्य चौराहे और मुख्य बाजार से होते हुए राप्ती नदी के तट पर पहुँची ।

मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया फिर यात्रा मंदिर परिसर में वापस आईं वैदिक मंत्रों के बीच कलश की स्थापना हुई |पंडित अगस्त मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है |इसका समापन 21 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा |इस दौरान ग्राम प्रधान धानी गांव अजय मणि त्रिपाठी, गोपाल जी सिंह , ईशान मणी , प्रेम सैनी, राजू सैनी ,लल्लू ,कुबेर अग्रहरि, नागेंद्र त्रिपाठी, करुणाकर, श्याम बिहारी चौधरी, संदीप पांडेय, प्रमोद शर्मा, राम मिलन सहानी ,शनी गौड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे |

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.