शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी पहुंचे सिद्धार्थनगर

Voice of news 24

12Feb2023 22:05PM

डुमरियागंज तहसील के कस्बा हल्लौर में उत्तर प्रदेश शिया वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान अली जैदी ने पूर्व अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में पहले से चार गुना बोर्ड की संम्पति में इजाफा हुआ है। बोर्ड के संम्पतियों को सहेजने का काम किया है।

अल्पसंख्यक के लिए काम किया है। कागजों में चल रहे मदरसे सरकार की जांच के बन्द हो गए है। वे सिर्फ अभिलेखों में चलते थे। जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग पर अंकुश लग गया है। इसी के साथ प्रदेश सरकार की मंशा है कि मदरसे के बच्चे अब आधुनिक शिक्षा ले के समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर अपने तथा प्रदेश के विकास में साझीदार बने।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]