Voice of news 24
11Feb2023 22:54PM
धानी बाजार
विकास खंड धानी के ग्राम सभा सिकन्दरा जीतपुर मे प्रधानमंत्री आवास को लेकर पात्रो अपात्रो निवासी धर्मेंद्र, देवतादीन, अंबिका, पूजा और सम्भा ने मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास में मानक की अनदेखी करके अपात्रों को आवास दिया जा रहा है जबकि पात्र लोगों को योजना से वंचित किया ज रहा है | ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग मुख्य विकास अधिकारी से किया है |



















