Voice of news 24
11Feb2023 22:33PM
सिद्धार्थनगर

डीएम की अध्यक्षता तथा सीडीओ जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम संजीव रंजन ने कार्यदायी संस्थाओं के संबधित अधिकारियों से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्था के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध पूर्ण कराएं।

डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को बकाया बिजली बिल को जमा कराने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श को निर्देश दिया कि जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयो का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशाला का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा वहां पर गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। पशुओं का टीकाकरण कराया जाये। सहभागिता योजना के अन्तर्गत लोगों को गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित करे।इस अवसर पर सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पीडी नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, डीसीएनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।














