पिता के हत्यारोपी दोनों बेटे गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

Voice of news 24

11Feb023 17:46PM

महराजगंज

 

महराजगंज जिले में सिंदुरिया क्षेत्र के कसमरिया गांव के रहने वाले इसराइल (55) की बुधवार को कुल्हाड़ी और रॉड से वारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दोनों बेटों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी बेटे फरार हो गए । इसराइल की दुसरी पत्नी राबिका की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों रफीक व सलीम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी

।घटना के बाद से पुलिस टीम हत्यारोपी दोनों भाइयों की तलाश में जुटी थी। रात में संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। दोनों बेटों रफीक एवं सलीम को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की। इन्होंने पुलिस को बताया कि शुरुआत में ही पिता इसराइल को शादी करने से मना किया गया। पिता को मारने का कोई इरादा नहीं था लेकिन गुस्से में कुछ सूझा नहीं।इस संबंध में थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि हत्यारोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। घटना के बाद से ही तेजी से जांच-पड़ताल की गई। दोनों अपने पिता के दूसरी शादी करने से नाराज थे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.