सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महाकुंभ में पहुंचे सीएम योगी

Voice of news 24

01Feb2023 21:00PM

सिद्धार्थनगर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज सिद्धार्थनगर में आगमन हुआ है। मुख्यमंत्री सांसद खेल महाकुम्भ व सिद्धार्थनगर महोत्सव में शिरकत करने आए है। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें समग्र विकास को आगे बढ़ाना है।स्वस्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क रहता है। यही सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया को बढ़ावा दिया है। कहा कि खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते को बढ़ाया जा रहा है। सरकार इस दिशा में पूरी तरह से संवेदनशील है। राज्य के अंदर स्पोर्ट यूनिवर्सिटी मेरठ में बन रही है।इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, विधायक श्याम धनी राही, विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित र