बृजमनगंज में बाल विकास परियोजना केंद्र के बगल में पिंक शौचालय बनाए जाने की लोगों ने किया माँग

Voice of news 24

23Jan2023 22:09PM

नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 7 के निवासी समाजसेवी विनोद जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड नंबर 7 में स्थिर बाल विकास योजना केंद्र के बगल में पिंक शौचालय बनाए जाने की मांग की ।

उन्होंने कहा बाल विकास परियोजना केंद्र के बगल में नवनिर्मित पार्क एवं शिव मंदिर सहित कस्बा का मुख्य होने के नाते काफी संख्या में महिला एवं पुरुष आते हैं।शौचालय ना होने के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है ।बाल विकास परियोजना कार्यालय दक्षिण सरकारी बंजर की जमीन पर महिलाओं के सुविधा हेतु शौचालय निर्माण जरूरी है। जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी को आदेशित करते हुए शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.