धानी बाजार में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में सर्वेश तिवारी ने मेरठ के मोंटी को पटकनी देकर जीता स्व : राजू मिश्रा स्मृति कुश्ती का खिताब |

Voice of news 24

08Jan2023 22:25PM

धानी बाजार

धानी बाजार स्थित कांक्षेशवरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन संतकबीरनगर जिले के पहलवान सर्वेश तिवारी ने मेरठ के पहलवान मोंटी को पराजित कर पहला स्व : राजू मिश्रा स्मृति कुश्ती का खिताब अपने नाम किया | विजेता पहलवान को दंगल कमेटी की तरफ से मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फरेंदा राम प्रकाश सिंह ने एक लाख इक्यावन हजार रुपया नकद और गदा भेंट किया गया | मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती हमारे देश का प्राचीन खेल है | इस तरह के खेलों के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है | आज कुश्ती के खेल में लड़के और लड़किया देश नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही है |दंगल में कुल 25 जोड़ी कुश्ती का आयोजन हुआ |

फाइनल में सर्वेश तिवारी ने मेरठ के मोंटी को पराजित किया | इसी तरह किशन बनारस को मोंटी मेरठ ने पटखनी दिया | वही राजस्थान के मुन्ना टाइगर को लकी थापा नेपाल ने पराजित किया | अयोध्या के पहलवान हरिओम दास ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को चारो खाने चित किया | जम्मू के पहलवान रिजवान गनी ने राजस्थान के शमशेर को पछाड़ा | दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया | दिल्ली की पहलवान पुष्पा को घनघटा संतकबीर नगर की पहलवान नम्रता ने पराजित किया | वही दूसरे मुकाबले में लखनऊ से आई सपना को दिल्ली की पहलवान पुष्पा ने पटखनी दिया |

कुश्ती में गुड्डू व कालू पहलवान ने रेफरी का कार्य किया जबकि कार्यक्रम सचांलन शिक्षक नेता केशव माणि त्रिपाठी ने किया | इस दौरान सर्वजन हिताय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, सी. ओ. फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र, थानाध्यक्ष बृजमनगंज अजीत प्रताप सिंह , चौकी प्रभारी धानी रमेश पुरी, राजन तिवारी, गोपाल सिंह,राहुल सिंह, राजेश त्रिपाठी, पीयूष मनी त्रिपाठी, अविनाश सिंह, नितेश मिश्र, और दीपान्शु त्रिपाठी मौजूद रहे |

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.