पहली पारी में बांग्लादेश 227 रन पर ऑलआउट:उमेश-अश्विन को 4-4 विकेट

Voice of news 24

22Dec 2022 18:07 PM

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी 227 रनों पर सिमट गई है। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में बिना नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। पहले दिन स्टंप्स के बाद कप्तान केएल राहुल 3 और शुभमन गिल 14 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। फिलहाल, मेजबान टीम 208 रनों से आगे है।

पहले दिन मीरपुर में टॉस जीतकर खेलने उतरी बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुश्फिकुर रहीम 26 और लिटन दास ने 25 रन बनाए। ओपनर नजमुल हसन शान्तो ने 24 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने 4-4 विकेट लिए। वहीं, 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट के हिस्से 2 सफलताएं आईं

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.