Voice of news 24
20 Dec 2022 22:42 PM
महराजगंज:निचलौल ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव व पूर्व प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण मे अनियमितता करने पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। डीपीआरओ यावर अब्वास ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र जारी कर पूर्व प्रधान व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार पटेल के खिलाफ धारा 419 व 420 के तहत एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। आरोप है कि प्रधान व सचिव ने शौचलय की धनराशि को निकालकर उसका दुरुपयोग किया है।























