मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया

Voice of news 24

08Dec 2022 21:47PM

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जनादेश मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है। डिंपल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया। इसके बाद अखिलेश और डिंपल मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]