शैक्षिक भ्रमण पर गए मदर मरियम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने साझा किए अपने अनुभव

Voice of news 24

19Nov2022 22:43PM

महराजगंज

महराजगंज:मदर मरियम ग्लोबल स्कूल खरहरवा की ओर से विद्यालय के बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय की निदेशक डॉ मीना अधमी एवं प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है, जिसमें कक्षा- नर्सरी से कक्षा- 5 तक के बच्चों ने कपिलवस्तु -पार्क, सिद्धार्थनगर का भ्रमण किया lजहां उन्होंने महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कीl बच्चों ने महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ी बातों को जाना तथा कक्षा -6 से कक्षा -12 तक के बच्चों ने शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान गोरखपुर का भ्रमण किया। बच्चों ने बताया कि हमने अपने भ्रमण में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर जैसे शेर ,भालू, बंगाल टाइगर, गैंडा ,दरियाईघोड़ा मगरमच्छ, सर्प, काकातील, हंस ,बगुला इत्यादि तरह तरह के पक्षी , अनेकों प्रकार की मछलियां तथा प्राकृतिक सौंदर्य को नजदीक से देखा। भ्र्मण में हमने बहुत- सी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिन्हें हम अब तक केवल किताबों में पढ़ते थे ,वह चीजें हमने वास्तव में देखी। गोरखपुर प्राणी उद्यान एवं कपिलवस्तु पार्क सिद्धार्थनगर ने हमारे मन को मोहित कर लिया। क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने विद्यालय द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि मदर मरियम ग्लोबल स्कूल क्षेत्र का ऐसा विद्यालय है ,जो बच्चों के सर्वांगीण विकास का ध्यान रखता हैl इस भ्रमण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ,उपप्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार अग्रवाल, समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.