Voice of news 24
18Nov2022 22:13PPM
पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में मौत हो गई है। हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे गोली लगी थी, जबकि कुछ में कहा जा रहा है कि मौत दवाओं के ओवरडोज से हुई। इस बीच बंबीहा गैग ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि रिंदा को उसने मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है।
बताया जा रहा है कि रिंदा को किडनी की बीमारी थी। लाहौर के जिंदल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। यहां से उसे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। सूत्रों के मुताबिक रिंदा को अस्पताल में एक इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई


















