पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने इहलीला की समाप्त

Voice of news 24

 

बृजमनगंज

महराजगंज:बृजमनगंज थाना क्षेत्र के टोला बड़की जुनेरवी ग्राम सभा करमहा निवासी एक युवक ने गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा करमहा के टोला बड़की जुनेरवी निवासी जितेंद्र(35 वर्ष) रविवार की रात में घर से निकले और देर रात तक घर नही आये सोमवार की भोर में ग्रामीणों ने गाँव के बाहर स्थित बाग़ीचे में पेड़ पर फंदे से लटकती हुई जीतेंद्र की लाश देखी | सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बृजमनगंज अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या करने का तहरीर दिया है।जांच पड़ताल की जा रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.