मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या

Voice of News 24

 

27Oct2022 23:39PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गयी। मामला सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया मंदिर के पास की है। देर रात 18 वर्षिय मृतक राहुल वर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे के साथ जा रहा था जहां पर अज्ञात लोगों ने उसे चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक जिला मुख्यालय के मुडिला मोहल्ले का निवासी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों अब इंसाफ की मांग कर रहे है। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है। पुलिस अब हर स्तर पर पड़ताल में जुट गयी है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाने में लग गयी है। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। तहरीर अज्ञात लोंगो के खिलाफ मिली है। जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]