voice of news 24
23Oct2022 16:32PM
राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश भर में एक चर्चा का विषय भी बनी हुई है, जिसे जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है। इस दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं और इसके साथ ही राहुल गांधी खुद से भी जुड़ी बातें बताते दिखते हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, यह यात्रा देश की राजनीति को एक नई दिशा देने वाली है। यात्रा के उद्देश्यों को सभी को प्रखंड, मंडल, और मोहल्ला तक पहुंचाना है।


















