सिद्धार्थनगर में दो सगी बहनों की डूबने से मौत,परिवार में मातम

voice of news 24

 

20Oct2022 17:10Pm

सिद्धार्थनगर/उसका

सिद्धार्थनगर:उसका थाना क्षेत्र के रीवा नानकार गांव के टोला लक्षनपुर में शौच करने गई दो सगी बहनों का पैर फिसल जाने से बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।आपको बताते चले कि इस समय जनपद सिद्धार्थनगर बाढ़ की मार झेल रहा है। वही गांव के चारो तरफ बाढ़ का पानी है। और शौच करने गई दो सगी बहनों का पैर फिसल जाने से मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव , सीओ सदर अखिलेश , तहसीलदार ऋषि रमन और पुलिस बल मौजूद रही।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने कहा कि दो लड़कियां शौच के लिए गई थी और पैर फिसल जाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई और वही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।