22 September 2022
गोरखपुर
गोरखपुर । जिलाधिकारी ने इस्लामिया कॉलेज आफ कॉमर्स बक्शीपुर में निर्माणाधीन भवन के गिरने संबंधी दुर्घटना की जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट के अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन कर दिया है उक्त समिति में नगर मजिस्टेट के अलावा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड भवन शामिल है उक्त समिति को घटना की विस्तृत जांच करते हुए इस हेतु दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अपनी आख्या तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।



















