सिद्धार्थनगर 19 September 2022 10:45 AM
सिद्धार्थनगर बेलौहा घोसियारी मार्ग जाने वाली पक्की सड़क पर जलजमाव की स्थिति होने से राहगीर काफी परेशान है। बताते चलें कि बेलौहा घोसियारी जाने वाली पक्की सड़क पर एक बड़ा सा गड्ढा बना हुआ है जो दुर्घटना को दावत दे रहा है वहीं बारिश का गन्दा पानी एकत्रित हो रहा है और राहगीर आ जा रहें हैं। जिम्मेदार अधिकारी बने लापरवाह। वहीं प्रदेश सरकार गड्ढा युक्त करने की दावा कर रही है लेकिन यह दावा जमीनी हकीकत पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हवा-हवाई साबित हो रहा है। जिले के बहुतायत सड़कें टूट के क्षतिग्रस्त हैं और जिलें के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है जिसका खामियाजा राहगीर भुगत रहे























